देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी-जेडीयू के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, 13 अक्टूबर को साझा ऐलान संभव

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रमुख दल भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने दिल्ली में शनिवार और रविवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों से पहले सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति पा ली है। दोनों दल लगभग 202-203 सीटें खुद लड़ेंगे, जबकि बाकी सीटें लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (एलजेपी-आर), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को दी जाएंगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अनुसार निर्णय लगभग अंतिम है और शनिवार शाम तक सीट बंटवारे की घोषणा हो सकती है। 11 और 12 अक्टूबर को दिल्ली में उम्मीदवारों के नाम तय होंगे और 13 अक्टूबर को सभी दलों की सीट शेयरिंग का साझा ऐलान होगा।

नीतीश कुमार चाहते हैं कि जेडीयू को भाजपा से ज्यादा सीटें मिलें, जिससे संभावना है कि जेडीयू 102 और भाजपा 101 सीटें लड़ेगी। लोक जनशक्ति पार्टी को 26 सीटें मिल सकती हैं, साथ ही चिराग पासवान को राज्यसभा की एक सीट देने की भी चर्चा है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 8 सीटें और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6 सीटें मिल सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button