जगदलपुर,: कृषि तथा कुछ वनोपजोंं क कारोबार के लिए मंडियों का अपना विशिष्ट स्थान है और बस्तर संभाग की आठ मंडियां ही इस समय कार्यरत है जबकि तीन मंडियों में कारोबार नहीं हो पा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग में 11 मंडियां हैं जिनमें से तीन मंडियों में क्रमश: कोण्डागांव, नारायणपुर तथा बीजापुर मंडी में सुरक्षाबलों के रहने से कार्य बंद है। इस संबंध में यह उल्लेखनीय है कि इन स्थानों में कृषि उपज के लिए मंडियों का सभी कार्य इधर-उधर से होता है और इससे क्षेत्र के किसानों को अच्छे मूल्य के लिए भटकना भी पड़ता है। इसके अलावा सुरक्षाबलों के अधीन होने से इन स्थानों पर कार्य जहां बंद होने से मंडियों से प्राप्त होने वाले राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। वहीं सुरक्षाबलों के द्वारा मंडी परिसर पर काबीज रहने का किराया नहीं दिया जा रहा है।
बीजापुर मंडी में तो गत 12 वर्षों से सुरक्षाबलों का जमावड़ा है। इसका किराया भी अप्राप्त है, वहीं इन मंडियों के क्षेत्र के
व्यापारी एवं किसान आसपास की दूसरी मंडी और उप मंडियों का सहारा ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोण्डागांव में 20 एकड़, नारायणपुर में 7 एकड़ एवं बीजापुर में 15 एकड़ भूमि किसी काम की नहीं है। इससे मंडी प्रशासन को कोई आय नहीं हो रही है।
सुधीर जैन
Please comment