सुकमा : कलेक्टोरेट के व्यापार व उद्योग शाखा में पदस्थ चपरासी कमलू राम मौर्य (54) ने शुक्रवार शाम जिला मुख्यालय के शबरी नगर स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। मृतक यहां किराए के मकान में बीते पंाच साल से अकेले ही रहता था। परिवार जगदलपुर में निवास करता है। दोपहर तक कमलू के घर से बाहर नहीं आने पर पड़ोसियों ने उसे आवाज लगाई। कमरे का दरवाजा अंदर बंद नहीं था।
पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो कमलू को फंदे पर झुलता पाया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। लोगों ने बताया कि मृतक कमलू काफी समय से परेशान चल रहा था और उसने पड़ोसियों से कई बार फांसी लगाकर खुदखुशी करने की बात भी कही थी।