13 साल का अफगानी लड़का प्लेन के पहिए के नीचे छिपकर दिल्ली पहुंचा

काबुल से दिल्ली आने वाली एक फ्लाइट में एक 13 साल का अफगानी लड़का चोरी-छिपे प्लेन के पहिए के नीचे (व्हील वेल) बैठकर करीब 94 मिनट की खतरनाक यात्रा पूरी कर गया। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर जब वह प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमता हुआ मिला तो अधिकारियों ने उससे पूछताछ की और पूरी सच्चाई सामने आई।
लड़का काबुल से ईरान जाने की योजना बना रहा था, लेकिन गलती से वह भारत आने वाली फ्लाइट में सवार हो गया। यह घटना काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि व्हील वेल में यात्रा लगभग असंभव है क्योंकि उड़ान के दौरान ऑक्सीजन की कमी और तापमान अत्यधिक गिर जाता है। मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह की यात्रा में मृत्यु का खतरा बहुत ज्यादा होता है, फिर भी यह लड़का सुरक्षित बच गया।
दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा दूसरा मामला है, इससे पहले 1996 में दो भाई व्हील वेल में छिपकर लंदन तक गए थे, जिसमें एक की मौत हो गई थी।




