छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye Newsदेश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

मैराथन बैठक में भाजपा ने तय किए 66 उम्मीदवार

रायपुर। आठ घंटे की मैराथन बैठक में भाजपा ने तय किए 66 उम्मीदवार|दोपहर दो बजे शुरू हुई बैठक रात आठ बजे तक चली|संभागीय समिति ने पार्षद प्रमोद साहू की दावेदारी महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की।शहीद पंकज विक्रम वार्ड और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के उम्मीदवार की घोषणा भी अटकी है। प्रमोद कालीमाता वार्ड से पार्षद हैं। उनके स्थान पर पार्टी ने पूर्व आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है। उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो संभागीय समिति ने प्रमोद को महात्मा गांधी और नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड से उम्मीदवार बनाने का आफर दिया।

इसके बाद समिति ने साहू को विचार करने के लिए एक दिन का समय दिया है।सामान्य वर्ग के सबसे ज्यादा दावेदारों को टिकट दिलाने में पूर्व मंत्री राजेश मूणत सफल रहे हैं। मूणत कैंप से मीनल चौबे और अशोक पांडेय को महापौर पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, बृजमोहन खेमे से सुभाष तिवारी का नाम सामने आया है। सुभाष को सांसद सुनील सोनी का भी समर्थन प्राप्त है। संगठन खेमे से राजीव अग्रवाल को महापौर उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। राजीव अग्रवाल और अशोक पांडेय पहली बार नगर निगम का चुनाव लड़ रहे हैं। पदस्थ सूत्रों की मानें तो पार्टी अगर महापौर पद के लिए सामान्य वर्ग से बाहर का उम्मीदवार देखेगी, तो संगठन खेमे से सूर्यकांत राठौर और मूणत खेमे से प्रफुल्ल विश्वकर्मा का नाम आ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button