नारायण चंदेल के बेटे की बढ़ रहीं मुश्किलें,इस बीच सीएम ने याद दिलाया पूर्व सीएम का बयान
अगर बेटा गलत करे तो बाप को लटका देना चाहिए

नमस्कार दोस्तों, फोर्थ आई न्यूज़ में आप सभी का एक बार फिर से स्वागत है। दोस्तों नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शुमार नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर एक आदिवासी महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। रेप का केस दर्ज होने के बाद से पलाश फरार है। दरअसल, नारायण चंदेल के बेटे के खिलाफ रायपुर के महिला थाने में केस दर्ज कराया गया है, जबकि पीड़िता जांजगीर चांपा जिले की रहने वाली है। महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक का बेटा पलाश फेसबुक के जरिए महिला के संपर्क में आया था और 2018 के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ गई थी।
आरोप है कि पलाश ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार संबंध बनाए थे। मिली जानकारी के अनुसार, महिला 2021 में गर्भवती हो गई थी, लेकिन पलाश ने उसे गर्भपात की दवाई खिला दिया था। इसके बाद से दोनों के बीच लड़ाई बढ़ गई, जिसके बाद पीड़िता ने पलाश के खिलाफ केस दर्ज कराया। रायपुर की महिला थाने ने शून्य के तहत पलाश चंदेल के खिलाफ रेप का अपराध दर्ज किया था। बाद में केस जांजगीर भेज दिया गया। पीड़िता नैला स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर है। उसने आरोप लगाया कि पलाश ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो मेडिसिन देकर घर में ही उसका अबर्शन कराया। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस को पूरे साक्ष्य भी सौंपे हैं। इस केस की डायरी मिलने पर जांजगीर पुलिस थाने में धारा 376, 376(2)एन के तहत केस दर्ज किया गया।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को गिरफ्तार करने जांजगीर पुलिस उनके घर दबिश दी। पुलिस को प्वाइंट मिला था कि पलाश घर के पीछे कैंपस में छिपा हुआ है। जांच अधिकारी डीएसपी चंद्रशेखर वर्मा के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक पुलिस कल शाम नारायण चंदेल के घर पहुंची। नेता प्रतिपक्ष के घर में करीब साढ़े तीन घंटे तलाशी चली। जिसके बाद पुलिस वापिस लौटी है। चंदेल के घर के चप्पे चप्पे की तलाशी की गई मगर पुलिस को निराशा हाथ लगी। पुलिस अब कुछ जगहों पर पार्टी भेजेगी। जांजगीर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कानून के हिसाब से पुलिस कार्रवाई कर रही है।
वहीं भाजपा नेता के बेटे पर जब से दुष्कर्म का आरोप लगा है, तभी से कांग्रेस काफी आक्रामक हो गई है। कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा के विधायक नारायण चंदेल का पुतला दहन किया और उनसे इस्तीफे की मांग की। एक तरफ कांग्रेस उन्नाव से कठुआ तक के मामले गिना रही है तो वहीं भाजपा कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर रही है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर लगाए आरोप पर डॉ रमन सिंह ने बयान दिया था कि वे उनका व्यक्तित्गत मामला हैं पूरे पार्टी को इसमें नही घसीटना चाहिए। इसी बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघले ने कहा है कि रमन सिंह अपने बयान से क्यों पलट रहे है? यही रमन सिंह ने कहा था की अगर बेटा गलत करे तो बाप को लटका देना चाहिए, आदिवासी महिला का मामला है लेकिन किसी ने भी निंदा नही की, ये अपने ही बयान से पलटने वाले लोग है।
मगर दोस्तों यह मामला काफी गंभीर है, इस मामले में आरोपी पलाश चंदेल सरेंडर करेगा या फिर गिरफ़्तारी देगा यह फिलहाल देखने वाली बात होगी, मगर जिस तरह से इस संवेदनशील मामले पर सियासत हो रही है और पलाश चंदेल के पिता नारायण चंदेल का भी इस्तीफा माँगा जा रहा है क्या इसे आप सही मानते हैं।