Uncategorized
हैप्पी बड्डे शाहरुख पहली ही फ़िल्म में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का खिताब जीतने वाले किंग खान का आज जन्म दिन

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। शारुख की फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म ‘दीवाना’ से हुई थी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। उस समय यह फिल्म सुपरहिट हुई और इसी फिल्म ने शाहरूख को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया। इसके बाद शाहरूख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वे लगातार सफलता की सीढि़यों पर चढ़ते गए। धीरे धीरे वे आलोचकों के साथ साथ जनता की पसंद बन गए और लड़कियों के बीच तो काफी प्रसिद्ध हो गए।