छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
संतोष सिंह होंगे राजनांदगांव के नए पुलिस अधीक्षक

राजनांदगांव। शासन द्वारा किए गए फेरबदल में राजनांदगांव जिला भी अछूता नहीं रहा यहाँ लगभग सवा साल पहले पदस्थ पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण का स्थानांतरण कर उनके स्थान पर संतोष सिंह को जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।
बता दें कि वर्तमान पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण अभी छुट्टी में हैं तथा उनके 10 जनवरी तक वापस आने की खबर है। वर्तमान में भिलाई बटालियन कमांडेंट गोवर्धन ठाकुर कार्यभार संभाल रहे हैं।




