बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News
नवाजुद्दीन की फिल्म जीनियस का मुंबई में शेड्यूल हुआ शुरू
नवाजुद्दीन सिद्दिकी की नई फिल्म जीनियस का नया शेड्यूल मुंबई में शुरू हो गया। हाल ही में फिल्म का मॉरिशस शेड्यूल खत्म किया गया है।
फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। इसी फिल्म से उनके बेटे उत्कर्ष डेब्यू भी कर रहे हैं। उत्कर्ष 2001 की सुपरहिट फिल्म गदर एक प्रेमकथा में चाइल्ड ऐक्टर के तौर पर नजर आए थे। जीनियस की कास्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा आयशा झुलका और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं।
अनिल ने ट्वीट कर के बताया कि मॉरिशस शेड्यूल के खत्म होने के बाद आज मुंबई में जीनियस का अगला शिड्यूल शुरू हो रहा है। उत्कर्ष और नवाज के साथ ऐक्शन शुरू हो रहा है। आप सभी के प्यार की जरूरत है।