श्रीनगर : कारगिल में-20 डिग्री तक पहुंचा तापमान
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में लगातार कड़ाके की ठंड के बीच आम जनजीवन पर खासा असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक श्रीनगर समेत तमाम इलाकों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।ुताबिक लेह में गुरुवार की रात -20 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। कारगिल के अलावा लेह में भी न्यूनतम तापमान -13.8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। उच्च पर्वतीय इलाकों के अलावा श्रीनगर में भी रात के तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली और न्यूनतम तापमान भी -3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
जारी की गई थी हिमस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में भारी ठंड के बीच गुरुवार को कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई थी। इस दौरान मौसम विभाग की ओर से बांदीपोरा, गांदरबल और कुपवाड़ा जिलों में हिमस्खलन होने के अलर्ट जारी किए गये थे, जिसके बाद सुरक्षाबलों और पर्यटकों को इन इलाकों में पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई थी।