छत्तीसगढ़बस्तर

जगदलपुर : अंतराष्ट्रीय तीरंदाजी के लिये राधिका का चयन

जगदलपुर : इंटरनेशनल तीरंदाजी में देश के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को तैयार करने वाली भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में बस्तर के छोटे से गांव डिलमिली में रहने वाली राधिका कश्यप का चयन हुआ है। उसके चयन होने पर माता रूक्मिणी सेवा संस्था की साथी खिलाडिय़ों सहित गांव में खुशी की लहर है। रूक्मिणी सेवा संस्थान में रहते हुए अपनी पढ़ाई और तीरंदाजी की तैयारी करने वाली राधिका ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

बस्तर के छोटे से गांव डिलमिली में रहने वाली राधिका कश्यप का चयन हुआ है

संस्था के संस्थापक पद्मश्री धर्मलाल सैनी ने बताया कि राधिका बस्तर की पहली तीरंदाज है, जिसका चयन हुआ है। इस संस्था में राज्य स्तर पर विजेता खिलाडिय़ों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का चयन किया जाता है। यह एक सरकारी संस्थान है, जहां राधिका को ट्रेनिंग के साथ नि:शुल्क आवासीय सुविधाएं मिलेगी।
धर्मपाल सैनी ने बताया पहले बस्तर में तीरंदाजी में बहुत आगे थी, लेकिन संसाधनों और कोच के अभाव में खिलाङ्क्षडय़ों की संख्या अब केवल 5 है। प्रशिक्षण के लिए राधिका रायपुर रवाना हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button