छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

राष्ट्रीय स्तर पर चमके डॉ. भीष्मदेव साहू, वेटरनरी साइंस में एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पदस्थ वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भीष्मदेव साहू को पशु चिकित्सा और पशुपालन विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान “डॉ. सी एम सिंह एक्सीलेंस अवार्ड इन वेटरनरी साइंसेस–2026” से नवाजा गया है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए देश-विदेश के आठ संस्थानों ने उनके कार्यों का मूल्यांकन किया।

इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है, खासकर बालोद, सरगुजा, उतई नगर और साहू समाज में गर्व का माहौल देखा जा रहा है। पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने भी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. साहू वर्तमान में अंबिकापुर स्थित उप संचालक कार्यालय से संबद्ध रहते हुए विकासखंड बतौली के मंगारी पशु चिकित्सालय का प्रभार संभाल रहे हैं। करीब 15 वर्षों के अपने सेवा कार्यकाल में उन्होंने पशुपालन को मजबूत बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में अहम योगदान दिया है।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पशु चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। मजबूत फील्ड अनुभव के साथ-साथ शोध आधारित कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पशु कल्याण, रोग निदान और आधुनिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

इसके अलावा उन्होंने लम्पी स्किन डिजीज, थनौती और कृत्रिम गर्भाधान जैसे विषयों पर राज्य व जिला स्तर पर पशु चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button