देश

कोल्हापुर :पंचगंगा नदी में गिरी बस, 13 श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल

कोल्हापुर : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। इस मिनी बस में 16 लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादस में 13 लोगों की मौत हो गई और अन्य 3 घायल हैँ। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पातल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा देर रात करीब पौने बारह बजे हुआ। बस में सवार सभी यात्री भगवान गणेश की पूजा करके वापस लौट रहे थे, तभी बस रत्नगिरी से कोल्हापुर जा रही थी। शिवाजी पुल से गुजरने के दौरान ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से टकराकर 45 फीट नीचे पंचगंगा नदी में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा टीम मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे चले रेस्कयू ऑपरेशन के बावजूद भी 13 लोगों को बचाया नहीं सजा सका। जानकारी के अनुसार ये सभी लोग रिश्तेदार थे और सबकी मौत पानी में डूबने के कारण हुई।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button