छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: अभिभावकों की भागीदारी में देश में नंबर 1

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में एक राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के लिए चल रहे पंजीकरण में छत्तीसगढ़ के अभिभावकों ने पूरे देश में सबसे अधिक उत्साह दिखाया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अभिभावकों की भागीदारी के मामले में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जबकि कुल पंजीकरण (छात्र, शिक्षक और अभिभावक मिलाकर) के मामले में राज्य चौथे स्थान पर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता का श्रेय राज्य के जागरूक अभिभावकों और शिक्षकों को दिया है। राज्य सरकार ने इस बार 30 लाख से अधिक पंजीकरण का लक्ष्य रखा है, जिसकी प्रक्रिया 11 जनवरी तक चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button