छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : माना कैम्प स्थित वृद्धाश्रम ओल्ड एज होम में प्रवेश प्रारंभ

रायपुर :  राजधानी रायपुर के माना कैम्प नहर के पास सर्वसुविधायुक्त 100 बिस्तरों वाले वृद्धाश्रम ’’ओल्ड एज होम’’ सर्व सुविधायुक्त बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने वृद्धाश्रम का संचालन का जिम्मा समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था  मानव सेवा संस्थान रायपुर को सौंपा है। इस वृद्धाश्रम ’’ओल्ड एज होम’’ में वरिष्ठ नागरिक सहायता योजनान्तर्गत निर्गमित दिषा निर्देषों के अनुरूप 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के असहाय, पीडि़त, निराश्रित वृद्ध व्यक्तियों को नि:षुल्क आश्रय के साथ ही भोजन, वस्त्र, चिकित्सा, मनोरंजनात्मक सेवाऐं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी। वृद्धाआश्रम में अत्याधुनिक किचन, डायनिंग हॉल और जिम की भी सुविधा उपलब्ध है। कलेक्टर  ओ.पी.चौधरी ने प्रदेष के सभी कलेक्टरों और समाज कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारियों को पत्र भेजकर अपने क्षेत्र के ऐसे पात्र निराश्रित वृद्ध व्यक्तियों को इससे लाभान्वित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे पात्र निराश्रित वृद्ध व्यक्तियों को चिन्हांकित कर आवष्यक अभिलेखों के साथ नियमानुसार उक्त वृद्धाश्रम में प्रवेष दिलाया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संयुक्त संचालक, समाज कल्याण विभाग एटीएम के बाजू कलेक्टर परिसर रायपुर अथवा दूरभाष क्रमांक 0771-2536017 पर संपर्क कर सकते है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button