छत्तीसगढ़

अरुण साव छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने पत्र जारी कर बिलासपुर सांसद के नाम पर लगाई मुहर

छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर सांसद अरुण साव होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले छत्ती सगढ़ भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। संघ पृष्ठभूमि से आने वाले साव शांत और सौम्य नेता के रूप में पहचान रखते हैं। ओबीसी वर्ग से आने वाले अरुण को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देकर भाजपा ओबीसी वोटरों को साधने की कोशिश में है। 
 
वह पिछले लोकसभा चुनाव में पहली बार बिलासपुर सीट से जीते हैं। जामवाल ने तीन दिन में प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप और विधायक दल की बैठक के बाद एक रिपोर्ट केंद्रीय संगठन को सौंपी थी। इस रिपोर्ट के बाद विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला लिया गया। 
 
दिल्ली में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने अजय जामवाल प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और विष्णुदेव साय के साथ बैठक भी की थी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में अजय जामवाल की नियुक्ति की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button