छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के साथ सचिन राव पहुंचे शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल,बच्चों से रूबरू होकर पढ़ाई-लिखाई और सुविधाओं की ली जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब और प्रतिभावान छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सचिन राव ने मंगलवार को यहां राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित शहीद स्मारक विद्यालय में बनाए गए उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री और राव बच्चों से रूबरू हुए।

IMG 20211019 WA0202

उन्होंने इस दौरान बच्चों से विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई और उन्हें मिल रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। राज्य के जिला और विकासखण्ड मुख्यालय में लगभग 171 अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। इन स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास, लायब्रेरी और लैब के साथ-साथ खेल सुविधाएं भी विकसित की गई है।

IMG 20211019 WA0205

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शहीद स्मारक फाफाडीह रायपुर में इन सुविधाओं के अलावा विद्यालय में गणित, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, कॉमर्स, कला, कम्प्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी के अत्याधुनिक साधन से संबंधित पेंटिंग से दीवारों को सजाया गया है, जिससे स्कूल में बच्चों की जिज्ञासा और उत्सुकता को दिशा मिल सके।

IMG 20211019 WA0200


इस मौके पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, रायपुर नगर निगम के महापौर एज़ाज़ ढेबर, विधायक देवेंद्र यादव और कुलदीप जुनेजा, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, विशेष सचिव कृषि डॉ एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार, नगर निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button