छत्तीसगढ़रायपुर

स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 24 और 25 में 300 घरों का किया सर्वे,50 घरों में टंकियों, कंटेनर में भरे खुले पानी को तत्काल फेंकवाया

रायपुर। नगर निगम रायपुर की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन क्रमांक 7 के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड 24 और संत रामदास वार्ड 25 में जनजागरण अभियान चलाया। जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन 7 के जोन अध्यक्ष व वार्ड 24 के पार्षद मनीराम साहू के नेतृत्व में कार्यवाही की। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे की उपस्थिति में वार्ड 24,25 के भरत नगर, सुदामा नगर सहित विभिन्न बस्तियों के लगभग 300 घरों में मच्छर जनित रोग डेंगू के प्रति जनजागरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य अधिकारी पाण्डेय ने बताया कि नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक के आदेशानुसार जारी डेंगू जनजागरण अभियान के दौरान जोन 7 के वार्ड 24,25 के क्षेत्र में भरत नगर, सुदामा नगर के 50 घरों में पानी से भरी हुई खुली पानी टंकियों, कंटेनर का पानी तत्काल खाली करवाया गया। नागरिकों से पानी को बर्तनों में ढंककर रखने का अनुरोध किया गया।

IMG 20210921 WA0025

कहीं पर भी पानी का जमाव नहीं होने देने एवं पानी का जमाव दिखते ही तत्काल नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने कहा गया। इससे तत्काल जमा हुआ पानी निकास किया जा सके। टूटे हुए बर्तनों, टायर ट्यूब, मनी प्लांट के पौधोँ, नारियल खोल, विंडो कूलरों में कहीं पर भी पानी का जमाव नहीं होने देने अनुरोध जोन 7 अध्यक्ष साहू एवं निगम स्वास्थ्य अधिकारी पाण्डेय ने वार्डवासियों से किया। डेंगू का मच्छर सुबह एवं शाम को काटता है।अतः पूरी बांह के कपड़े दिनभर पहनने का अनुरोध किया गया। वार्ड 24 एवं 25 में मच्छरों की कारगर रोकथाम के लिए व्यापक रूप से एन्टी लार्वा ट्रीटमेंट करके फागिंग अभियान चलाया गया। सार्वजनिक नालियों की सफाई करवाकर कचरा बड़ी मात्रा परिवहन करवाया गया। डेंगू जनजागरण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button