छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : शहर में छाई होली की खुमारी, होलिका दहन रात्रि 12 बजे के पूर्व

रायपुर  : राजधानी में होली की खुमारी आज से ही सिर चढक़र बोल रही है। शहर के बाजारों में जहां त्योहारी ग्राहकी  से बाजार रौशन हैं, तो वहीं चौक-चौराहों में होलिका दहन की तैयारियां अब अंतिम चरणों में हैं। इधर पुलिस ने भी हुड़दंगियों पर लगाम कसने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। शहर में करीब 124 स्थानों को चिन्हांकित किया गया है, पूरे होली पर्व में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए 1400 जवानों का बल लगाया जा रहा है।कल गुरूवार 01 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि 12 बजे के पूर्व ही होलिका दहन करने की अपील की है। कल सुबह से ही पुलिस बलों की तैनाती चिन्हांकित प्वाइंटों में लगा दी जाएगी। शिफ्ट वाइस जवानों का बल 2 मार्च की रात तक तैनात रहेगा। इधर होलिका दहन के पूर्व ही आज से ही शहर में होली की खुमारी सिर चढक़र बोल रही है।

1519803760oliशहर के बाजार जहां त्योहारी ग्राहकी से गुलजार हो उठा है तो वहीं लोगों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। कुछ स्कूलों में बच्चों ने आज से ही होली खेलनी शुरू कर दी है। राजधानी पुलिस ने शहर के 124 स्थानों को चिन्हांकित कर यहां विशेष चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1400 जवानों के साथ ही 28 राजपत्रित तथा अराजपत्रित अधिकारीगण, 24 निरीक्षक, 80 उपनिरीक्षक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा शांति सौहाद्र्र बनाए रखने 54 पेट्रोलिंग पार्टी लगातार गश्त पर रहेगी। शहर के 124 स्थानों पर फिक्स पिकेट्स लगाया गया है। शहर के किसी भी कोने में असामाजिक तत्वों के उपद्रव की स्थिति में तत्काल कार्यवाही के लिए 10 एडी पार्टी, 16 बाज पार्टी, 18 बाईक पेट्रोलिंग पार्टी तथा 10 पीसीआर वेन शहर में लगातार भ्रमण करती रहेगी।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button