बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

वसुधा की जान पर मंडराया मौत

टीवी जगत में तहलका मचाने आ रहा है वसुधा सीरियल का सबसे बड़ा ट्विस्ट, जहां एक ओर चंद्रिका की जान पर मंडराता है मौत का साया, वहीं दूसरी ओर दिव्या की मांग का सिंदूर मिटने वाला है हमेशा के लिए। जी हां, करिश्मा की बहन ने रचा है एक ऐसा खौफनाक खेल, जिसकी गूंज पूरे परिवार को हिला कर रख देगी। उसने भेजा है एक रहस्यमयी रिपोर्टर – लेकिन ये रिपोर्टिंग नहीं, साजिश है। उसका मकसद है एक-एक कर सबको मिटा देना। वहीं चंद्रिका की सुरक्षा के लिए जो बॉडीगार्ड लाया गया है, उसकी हरकतें बढ़ा रही हैं वसुधा की चिंता। वो अजीब चेहरे बनाता है, चुपचाप लोगों से मिलते हुए नज़र आता है, और उसके पास है एक हथियार।

जब वसुधा अपने पति देव को चेतावनी देती है, तो वह नजरअंदाज कर देता है सब कुछ लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। देवी हुकुम बाहर जाती हैं, और वसुधा खुद चंद्रिका की साड़ी पहनकर बन जाती है एक जाल।
और फिर शुरू होता है एक खतरनाक खेल – गोली चलती है, लेकिन सामने आता है देव, जो गुंडे को धूल चटा देता है। एक बार फिर वसुधा बन जाती है परिवार की रक्षक। लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकती अब खुद मैदान में उतरने वाली है करिश्मा की बहन – जो सिर्फ शुभचिंतक नहीं, बल्कि विनाश की देवी बनकर आई है। उसका पहला निशाना हैं दिव्या और अविनाश। दिव्या की दुनिया उजड़ने वाली है और अविनाश की जिंदगी खत्म होने को है।

अब बड़ा सवाल ये है – क्या वसुधा इस बार भी सबको बचा पाएगी? या दुश्मनों की ये चालें पूरे परिवार का अंत लिख देंगी?

https://youtu.be/kNCuhHc9cnQ

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button