Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

गांधी-शास्त्री जयंती पर रायपुर में नशामुक्त भारत का संदेश, राज्यपाल डेका के साथ निकली पदयात्रा

Message of a drug-free India in Raipur on Gandhi-Shastri Jayanti; foot march held with Governor Deka.

रायपुर में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत के संदेश के साथ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए और लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम की शुरुआत टाउन हॉल परिसर से हुई। राज्यपाल रमेन डेका ने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद टाउन हॉल से पदयात्रा शुरू हुई। रास्ते में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

पदयात्रा टाउन हॉल से आगे बढ़ते हुए अंबेडकर चौक पहुंची। यहां राज्यपाल डेका ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए जनभागीदारी और लगातार जागरूकता जरूरी है।

पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी समेत बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और शहरवासी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें—: