On Gandhi Jayanti, Minister Rajesh Agrawal picked up a broom and conveyed a message of cleanliness and service in Lakhanpur.

गांधी जयंती पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने थामी झाड़ू, लखनपुर में दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश

महात्मा गांधी की जयंती पर सरगुजा जिले के लखनपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता सेवा अभियान आयोजित किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अभियान में सहभागिता करते हुए खुद स्वच्छता गतिविधि में हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छता, सेवा व जनभागीदारी का संदेश दिया।

मंत्री अग्रवाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने स्वच्छता को व्यक्ति और समाज के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। उनके विचार आज भी स्वच्छता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए। इसे दैनिक जीवन और सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना जरूरी है। घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के जरिए सेवा की भावना को मजबूत करना है। स्वच्छता भी समाज और राष्ट्र की महत्वपूर्ण सेवा है। स्वच्छ परिवेश से स्वास्थ्य, पर्यावरण और बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान मिलता है।

उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को नियमित आदत बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती पर सभी को अपने गांव, शहर और प्रदेश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

लखनपुर में आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वच्छता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें —:

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply