छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
रायपुर ब्रेकिंग: रायपुर शहर सरकार का बजट हुआ पेश, 1901 करोड़ 89 लाख 64 हजार का बजट महापौर ने किया पेश

रायपुर शहर सरकार का बजट आज रायपुर नगर निगम में पेश किया गया, इस अवसर पर महापौर ने 1901 करोड़ 89 लाख 64 हजार का बजट पेश किया। 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार रुपए का विभिन्न योजनाओं में खर्चा किया जाएगा।
आय और व्यय में निगम को 57 लाख 71 हजार का फायदा बताया जा रहा है।
महापौर एजाज ढेबर अपने कार्यकाल का आज अंतिम बजट पेश किया। सामान्य
सभा के बजट सत्र में विपक्ष ने पश्न काल के दौरान शहर के कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरा। सड़क, नाली, फुटपाथ, चौक चौराहा सौन्दर्यकरण, शहर की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, सर्व सुविधा 10 वेडिंग जोन, शहर के प्रवेश द्वार में आकर्षक प्रवेश द्वार निर्मान, मल्टीप्ले, मिनी टाईम स्क्वेयर, सिटी पिकनिक प्वाइंट की सौगात शहर वासियों को मिलने वाली है।