छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
बिजली, पानी की किल्लत पर भाजपा ने किया निगम कार्यालय का घेराव

रायपुर
शहर में बिजली, पानी की किल्लत सहित शहर से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय का घेराव किया. निगम मुख्यालय के गेट तक जा पहुंचे कार्यकर्ताओं को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के साथ भाजपाई एकात्म परिसर से निगम कार्यालय का घेराव करने निकले. हाथ में मटका लिए कार्यकर्ता निगम मुख्यालय के गेट तक जा पहुंचे. पुलिस से झूमाझटकी के साथ कार्यकर्ता निगम मुख्यालय का गेट तोड़ने में आमदा थे. पुलिस बड़ी मुश्किल से कार्यकर्ताओं को काबू में रख पा रही थी. भाजपा कार्यकर्ता गली-गली में डबरा है, महापौर लबरा है जैसे नारे लगाते हुए अपना विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे.