Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

जब सटोरिए ने पुलिस पर छोड़े “चार पहरेदार”, फिर ऐसे हुई गिरफ्तारी

When the bookie left "four guards" on the police, then he was arrested like this

जगदलपुर । एक मामूली सट्टा केस ने पुलिस को उस वक्त चौंका दिया, जब आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर अपने चार पालतू ‘सुरक्षाकर्मी’ छोड़ दिए। जी हां, बोधघाट थाना क्षेत्र में सट्टा चला रहे प्रेम सिंह परिहार (59) ने अपनी गिरफ्तारी को टालने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

घर में छुपा सट्टा और गेट पर “सिक्योरिटी डॉग्स”

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जवाहर नगर वार्ड के मेटगुड़ा इलाके में प्रेम सिंह अपने ही घर से सट्टा चला रहा है। जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गेट खोलकर अंदर बढ़ी, आरोपी बाहर आया—लेकिन हथियारों से नहीं, बल्कि अपने चार पालतू खूंखार कुत्तों के साथ!

‘डॉग अटैक’ से जैसे-तैसे बची पुलिस

पुलिस टीम पर अचानक चार कुत्तों का हमला हुआ। जवानों ने किसी तरह खुद को बचाया और फौरन स्ट्रे डॉग फाउंडेशन की टीम को बुलाया गया। तीन सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल सभी कुत्तों को कंट्रोल किया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और कार्रवाई आगे बढ़ाई।

घर से मिला कैश और सट्टा पर्ची

जब हालात काबू में आए, तो पुलिस ने घर के अंदर छापा मारा और प्रेम सिंह परिहार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 13 हजार रुपए नगद और सट्टा पर्ची भी जब्त की गई। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।