बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

हाथों की पकड़ से बढ़ी चर्चा: दिशा पाटनी–तलविंदर के रिश्ते पर सिंगर ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद अब उनका नाम पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ जोड़ा जा रहा है। कृति सेनॉन की बहन नुपुर सेनॉन की शादी के बाद से ही इन दोनों की नज़दीकियां सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

शादी के रिसेप्शन से लेकर अलग-अलग इवेंट्स तक, दिशा और तलविंदर को कई बार साथ देखा गया। कभी मौनी रॉय के साथ ग्रुप एंट्री, तो कभी पब्लिक प्लेस पर हाथ थामे निकलते वीडियो—इन सबने अफेयर की अफवाहों को और हवा दे दी।

लगातार उठ रहे सवालों के बीच आखिरकार तलविंदर ने चुप्पी तोड़ी। दिशा संग रिलेशनशिप की खबरों पर उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे को अभी समझने की कोशिश कर रहे हैं और अचानक मिली पब्लिसिटी उनके लिए अनएक्सपेक्टेड है। उन्होंने साफ किया कि वे अफवाहों के दबाव में नहीं आना चाहते और फिलहाल किसी लेबल में बंधने से बच रहे हैं।

जब उनसे प्यार को लेकर सवाल किया गया, तो तलविंदर का जवाब भी चर्चा में आ गया—उन्होंने कहा कि उन्हें हर दिन प्यार महसूस होता है।

गौरतलब है कि दिशा और तलविंदर को सबसे पहले उदयपुर में नुपुर सेनॉन और स्टेबिन बेन की शादी के दौरान करीब आते देखा गया था। इसके बाद लोलापालूजा इंडिया 2026 में दोनों का हाथों में हाथ डालकर चलना फैंस के लिए किसी कन्फर्मेशन से कम नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button