देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

MCX पर चांदी का बड़ा झटका: शुरुआती कारोबार में 9% तक फिसली कीमतें, निवेशकों में हड़कंप

गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी निवेशकों के लिए चौंकाने वाली साबित हुई। कारोबार की शुरुआत होते ही चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। पहले करीब 6 फीसदी की कमजोरी के साथ खुली चांदी, कुछ ही देर में भारी बिकवाली के दबाव में आकर लगभग 9 फीसदी तक लुढ़क गई।
शुरुआती मिनटों में ही चांदी करीब ₹24,196 टूटकर ₹2,44,654 प्रति किलो के स्तर पर आ गई, जिससे बाजार में बेचैनी बढ़ गई।

इस गिरावट की बड़ी वजह वैश्विक बाजारों में आई तेज कमजोरी मानी जा रही है। एशिया-प्रशांत बाजारों में सिल्वर की कीमतें कुछ ही मिनटों में करीब $90 प्रति औंस से फिसलकर $75 प्रति औंस से नीचे पहुंच गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की इस उथल-पुथल का सीधा असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।

गौरतलब है कि हाल ही तक चांदी जबरदस्त तेजी के दौर में थी और एमसीएक्स पर पहली बार ₹4 लाख प्रति किलो का स्तर पार कर चुकी थी। लेकिन पिछले सप्ताह से शुरू हुई गिरावट ने आज की तेज बिकवाली के साथ पिछले दो दिनों की तेजी लगभग खत्म कर दी। विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक लेवरेज्ड पोजिशन और मार्जिन ट्रेडिंग ने गिरावट को और तेज कर दिया।

चांदी की इस कमजोरी का असर सिल्वर ईटीएफ पर भी साफ दिखा, जहां 13 से 15 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं गोल्ड ईटीएफ भी दबाव में रहे और शुरुआती कारोबार में 4 से 6 फीसदी तक टूटे। हालांकि स्पॉट बाजार में सोने की गिरावट, चांदी के मुकाबले सीमित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button