छत्तीसगढ़

मार्कफेड की प्रबंध संचालक पहुंचीं धान खरीदी केंद्र,व्यवस्थाओं का लिया जायजा,सात दिन के अंदर साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्था में सुधार लाने दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) की प्रबंध संचालक किरण कौशल ने सोमवार को महासमुंद जिले के झलप, सोनासिल्ली और पिथौरा धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में धान की गुणवत्ता, बारदानो की उपलब्धता और बारदानों के समुचित अनुपात में उपयोग की जानकारी ली।Bकिरण कौशल ने धान खरीदी के बाद केन्द्र में भण्डारित धान से भरे बोरा का वजन सहित अन्य आवश्यक पहलुओं का अवलोकन किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर धान विक्रय व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।
किसानों ने बताया कि वे धान खरीदी व्यवस्था से काफी संतुष्ट हैं। उन्हें धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। किरण कौशल ने कृषकों को पंजीयन की पावती समिति से ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चॉइस सेंटर से पावती प्राप्त करना वैकल्पिक व्यवस्था भी रहेगी। उन्होंने पिथौरा संग्रहण केन्द्र में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सात दिन के भीतर संग्रहण केन्द्र की साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्था पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मार्कफेड के सचिव संदीप गुप्ता, खाद्य अधिकारी नितीश त्रिवेदी, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, एसके. तिग्गा, नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, एसके ठाकुर, सहायक नोडल अधिकारी गुणनिधी साहू एवं जिला विपणन अधिकारी, जयदेव सोनी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button