छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

पचौटिया में बदली तस्वीर: शौचालय निर्माण से महिला के जीवन में आया सम्मान और सुरक्षा

रायपुर। सरकार की योजनाएं जब जमीनी स्तर पर असर दिखाती हैं, तो उनका लाभ सीधे लोगों के जीवन में बदलाव के रूप में नजर आता है। ऐसा ही एक सकारात्मक उदाहरण मुंगेली विकासखंड के ग्राम पचौटिया से सामने आया है, जहां एक महिला के जीवन में स्वच्छता अभियान ने नई राह दिखाई।

गांव की निवासी राजेश्वरी मरावी के घर में पहले शौचालय की सुविधा नहीं थी। इस कारण उन्हें और उनके परिवार को रोजमर्रा की कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था, खासकर महिलाओं को असुरक्षा और असुविधा झेलनी पड़ती थी।

लेकिन स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत मिली सहायता ने उनकी जिंदगी बदल दी। योजना के अंतर्गत उन्हें व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की मंजूरी मिली, जिसके बाद उन्होंने अपने घर में शौचालय बनवाया। निर्माण पूरा होने पर सरकार की ओर से 12 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई।

अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। राजेश्वरी बताती हैं कि शौचालय बनने से उनकी सबसे बड़ी परेशानी खत्म हो गई है। अब उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय की बचत के साथ-साथ सुरक्षा और सम्मान भी बढ़ा है।

उन्होंने इस पहल के लिए सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया और कहा कि यह सुविधा उनके परिवार के लिए एक नई शुरुआत साबित हुई है। अब वे स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में जीवन जी रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button