छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

राजनांदगांव : रायफल सफाई के दौरान जवान को लगी गोली, गम्भीर अवस्था मे रायपुर रिफर

राजनांदगांव : राजनांदगांव में रायफल की गोली चलने से एक जवान बूरी तरह से जख्मी हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब जवान रायफल की सफाई कर रहा था। रायफल से निकली गोली, सीधे जवान के पेट में आ धंसी, जिसे गंभीर हालत में अब रायपुर रेफर किया जा रहा है। घायल जवान का नाम ईश्वर साहू बताया जा रहा है।

https://4rtheyenews.com/7-hardcore-naxalites-arrested-in-blast/

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह औंधी थाना क्षेत्र के गट्टेपायली कैंप में आरक्षक अपने राइफल की सफाई कर रहा था। लोडेड रायफल की सफाई के दौरान एकाएक पिस्टल से गोली चल गयी, गोली सीधे ईश्वर साहू के पेट में आ धंसी, जिसके बाद वो लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। साथी जवानों ने तत्काल ईश्वर साहू को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने ईश्वर साहू को रायपुर रेफर कर दिया।घायल जवान का काफी मात्रा में खून बह जाने की वजह से जवान की हालत बेहद गंभीर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button