Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का टेबल कैलेंडर 2026 जारी, शैक्षणिक उपलब्धियों की झलक

Table Calendar 2026 of Indira Gandhi Agricultural University released, glimpse of academic achievements

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में नेहरू पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित टेबल कैलेंडर 2026 का विमोचन किया गया। इस कैलेंडर में वर्ष 2025 के दौरान विश्वविद्यालय में आयोजित शैक्षणिक गतिविधियों और पाठ्य सहगामी कार्यक्रमों को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रूप में संजोया गया है। यह कैलेंडर पूरे वर्ष की अकादमिक उपलब्धियों को एक नजर में दर्शाता है।

विमोचन कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता एवं नेहरू पुस्तकालय की अध्यक्ष, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, तकनीकी अधिकारी, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सहित पुस्तकालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।