छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कबीरधाम में प्रदेश का पहला हाई-टेक साइबर थाना शुरू: ठगों पर अब होगी डिजिटल स्ट्राइक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम (कवर्धा) जिले में राज्य के पहले समर्पित साइबर पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया है। बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अपराधों को देखते हुए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह थाना आधुनिकतम फॉरेंसिक टूल्स और एक्सपर्ट्स से लैस है, जो न केवल जिले बल्कि आसपास के क्षेत्रों के साइबर अपराधों को सुलझाने में मदद करेगा। मंत्री ने कहा कि अब साइबर ठगों के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाएगा और लोगों की डूबी हुई रकम वापस दिलाने के लिए विशेष सेल काम करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button