छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में विधायकों का इंतजार खत्म,साय कैबिनेट में किसको मिला मंत्री पद?

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में नए मंत्रियों की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं, केवल आधिकारिक घोषणा बाकी है। लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें चल रही थीं, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से यह फैसला टलता रहा।

अब जब चुनाव प्रक्रिया अंतिम चरण में है, संगठन और सरकार के बीच एक अंतिम दौर की बातचीत के बाद जल्द ही नामों की घोषणा किए जाने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इसी माह नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण राजभवन में कराया जा सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जब इस विषय में मीडिया ने सवाल किया, तो उन्होंने केवल इतना कहा, “थोड़ा इंतजार करिए।”

फिलहाल साय मंत्रिमंडल में 11 मंत्री हैं। जब सरकार का गठन हुआ था तब मुख्यमंत्री सहित कुल 12 मंत्री थे। राज्य में परंपरागत रूप से 13 मंत्रियों की कैबिनेट होती रही है। ऐसे में पहले से एक पद खाली था। इसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद अब कुल दो पद रिक्त हैं।
जल्द ही इन दोनों पदों को भरने के लिए नए चेहरों की एंट्री होने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व और संगठन के बीच सहमति बनते ही मंत्रिमंडल विस्तार की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button