छत्तीसगढ़
शहर में हुई चोरी की वारदात, शुक्रवार रात टूटे घरों के ताले

कवर्धा। शहर में फिर से चोरी की घटना हुई है। एक साथ दो से अधिक घरों के ताले तोड़े गए है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने जेवडन मार्ग वार्ड नंबर 08 के जगदम्बा नगर कॉलोनी में दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जगदम्बा नगर के दोनों मकान में रहने वाले किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान रात में चोरों ने चोरी का अंजाम दिया है। इससे पहले भी कलेक्ट्रेट कालोनी में एक साथ तीन से अधिक घरों के ताले तोड़े गए थे। शहर के लगातार चोरी की घटना हो रही है। लोग अपना घर छोड़कर कही जाने से घबरा रहे है। वही पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठा रहे है। शहर के बाहर वाले नए कालोनी में पेट्रोलिंग नही हो रहा है। जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं।