छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
राज्यपाल से विवेकानंद केंद्र प्रतिनिधियों की मुलाकात, कौशल प्रशिक्षण केंद्र को मिले 10 कंप्यूटर

रायपुर। लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता रघुनाथ भिडे ने राज्य के अन्य पदाधिकारियों के साथ सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विवेकानंद केंद्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की और आगे के लिए सहयोग का आग्रह किया।
बैठक में राज्यपाल ने रायपुर स्थित विवेकानंद केंद्र में संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 10 कंप्यूटर प्रदान करने की स्वीकृति दी, जिससे युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर राज्य संगठक रचना जानी, सह प्रांत संगठक ऋतुमणि दत्त, नगर संचालक रायपुर चेतन तारवानी, नगर प्रमुख रायपुर आशीष दुबे और संपर्क प्रमुख रायपुर सिद्धार्थ जैन भी मौजूद रहे।




