बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

जब 90 करोड़ के कर्ज़ में डूबे थे अमिताभ बच्चन, 55 केस और जब्ती की नौबत ने हिला दी थी जिंदगी

आज हिंदी सिनेमा के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन एक मिसाल हैं, लेकिन उनकी जिंदगी का एक दौर ऐसा भी रहा जब सब कुछ बिखरता नजर आ रहा था। 82 साल की उम्र में भी सक्रिय रहने वाले बिग बी ने कभी ऐसा समय देखा था जब उनकी कंपनी अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड (ABCL) के दिवालिया होने के बाद उन पर 90 करोड़ रुपये का कर्ज़ चढ़ गया था और 55 कानूनी मुकदमे चल रहे थे।

एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि हालात इतने खराब थे कि बैंक उनके घर और संपत्तियों को अटैच कर चुके थे। रोज़ाना कर्ज़दार दरवाजे पर खड़े मिलते थे। वह दौर उनके लिए बेहद अपमानजनक और शर्मनाक था। फिल्म ऑफर बंद हो चुके थे और इंडस्ट्री में लोग उनके पतन की बातें करने लगे थे।

अमिताभ ने स्वीकार किया था कि जब जिंदगी के एक हिस्से में सब कुछ गलत होने लगता है तो बाकी चीजें भी बिखर जाती हैं। लोग भरोसा खो देते हैं और आपकी काबिलियत पर सवाल उठने लगते हैं। यहां तक कि उनके और जया बच्चन के प्रति भी लोगों का रवैया बदल गया था।

लेकिन किस्मत ने करवट ली जब फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने उन्हें फिल्म मोहब्बतें का प्रस्ताव दिया। इस फिल्म ने उनके करियर को नई दिशा दी और वे दोबारा शिखर पर लौटे। अमिताभ बच्चन की यह कहानी बताती है कि गिरकर संभलना ही असली जीत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button