मध्यप्रदेशअनूपपुर
कांग्रेस विधायक से बोले भाजपा के मंत्री – ‘ऐसे काम नहीं करना चाहिए कि आधी रात को मार खानी पड़े’ जानिये पूरा मामला

अनूपपुर : कैबिनेट मंत्री बिसाहुलाल सिंह और कांग्रेस विधायक सुनील सराफ अनूपपुर के नगर पालिका कोतमा में 14 करोड़ के सड़क और तलाब कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर भाषण करने का मौका न देने पर कांग्रेसी विधायक सुनील सराफ भड़क गये।
मध्यप्रदेश के अनुपपुर में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा के कैबिनेट मंत्री बिसाहुलाल सिंह और कांग्रेस विधायक सुनील सराफ मंच में एक साथ दिखे।
मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस के कोतमा विधायक सुनील सराफ पर हुए हमले में तंज कसते हुए कहा कि रात के लगभग 2 बजे बिना सुरक्षा गार्ड के ऐसा कौन सा काम करने गए थे कि उन पर हमला हो गया। जनप्रतिनिधियों को ऐसे काम नहीं करना चाहिए कि आधी रात को मार खानी पड़े।