Winter Session: Huge uproar in the House on the first day of the Assembly session

शीतकालीन सत्र : विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में जोरदार हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी 16 दिसंबर से शुरू हो गया है। सदन में अरपा पैरी के धार गीत गाया गया। इसके साथ ही कार्यवाही शुरू हो गई है। रायपुर दक्षिण से चुने गए नए विधायक सुनील सोनी का डॉक्टर रमन सिंह ने स्वागत किया।

20 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। कांग्रेस मनपसंद शराब ऐप, धान खरीदी, कानून व्यवस्था और अनियमितता को लेकर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। सत्र के दौरान विधायक अपनी तनख्वाह बढ़वाने की मांग कर सकते हैं। 4 संशोधन बिल पेश किए जाएंगे।

इससे पहले कांग्रेस सरकार के समय मानसून सत्र के दौरान विधायकों ने अपनी सैलरी बढ़वा ली थी। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 20 दिसंबर तक शीत सत्र में चार बैठकें होंगी। पहले दिन राज्यसभा के पूर्व सांसद श्रीगोपाल व्यास और अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व विधायक नंदाराम सोरी को श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply