धर्म
जगदलपुर ;गणेश मंदिर में संपन्न हुआ सुंदरकांड
जगदलपुर ; फ्रेजरपुर एरिया में स्थित गणेश मंदिर में शनिवार से तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव की शुरुआत हुई। सुबह 6.30 बजे सीताराम शिवालय से महाराष्ट्र मंडल के सदस्यों ने विघ्नहर्ता श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं व पुरुषों के साथ युवा भी शामिल हुए। कलेक्ट्रेट मार्ग से होते हुए यात्रा मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालु भजन गाते निकले। जिससे सुबह शहर का वातावरण भक्तिमय हुआ।
8 बजे गणेश मंदिर में महाआरती के बाद शाम को 6 बजे से सुंदरकांड का पाठ हुआ। रात को महाराष्ट्र मंडल के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। मंडल के संरक्षक डीजी ठोम्बरे, अध्यक्ष अशोक देशमुख ने बताया कि 21 जनवरी को भी विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। सोमवार को सत्यनारायण कथा के बाद भंडारा के साथ कार्यक्रम समाप्त होंगे।