छत्तीसगढ़रायपुर

ठंड में आई कमी, प्रदेश में ज्यातर जगह तापमान 1 से 6 डिग्री तक ज्यादा

रायपुर : सोमवार को रात का तापमान 11.4 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा व हवा की दिशा बदलने के कारण दिन व रात के तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इससे ठंड में और कमी होगी। दक्षिण-पूर्वी हवा के असर से प्रदेशभर में दिन व रात का तापमान बढ़ गया है। इससे ठंड में हल्की कमी आई है। फिलहाल अब किसी भी संभाग में शीतलहर की स्थिति नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा बदलने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से एक से छह डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर में 1-1, माना, दुर्ग व पेंड्रारोड में 3-3 तथा राजनांदगांव में 6 डिग्री ज्यादा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button