
रायपुर : आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं को संबोधित करने स्टार प्रचारकों का शनिवार से छग दौरा शुरू होने जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस की तरह आप पार्टी ने भी छग में प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार हेतु स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है। इस सूची के अंतर्गत स्टार प्रचारकों का शनिवार से छग दौरे पर आने वाले है।
पार्टी के मीडिया प्रभारी उचित शर्मा ने बताया कि कल आ रहे स्टार प्रचारकों में संजीव झा, मनोज कुमार, वंदना कुमार एवं अखिलेश त्रिपाठी शामिल है। इनमें संजीव झा दंतेवाड़ा जिले में 5 सभायें, मनोज कुमार भानुप्रतापुर अंतागढ़ में 5 सभायें, वंदना कुमार बस्तर जिले में 5 सभायें और अखिलेश त्रिपाठी राजनांदगांव में 5 सभायें करेंगे। ये चारों विधायक छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण चुनाव के लिए सभा लेने आ रहे है।