Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, मंत्री लखनलाल देवांगन ने रवाना किए 11 सरकारी वाहन

Industrial development will gain momentum, Minister Lakhanlal Dewangan flagged off 11 government vehicles

रायपुर। शंकर नगर स्थित अपने शासकीय निवास से प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को उद्योग विभाग के लिए 11 नए शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्रों और संचालनालय (इंद्रावती भवन) के अधिकारियों के लिए आवंटित किए गए हैं।

इस मौके पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश को अब तक 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को फील्ड विजिट में वाहन की कमी के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जबकि औद्योगिक क्षेत्रों के नियमित निरीक्षण के निर्देश पहले ही दिए जा चुके थे।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार विभागों को बेहतर संसाधन मुहैया कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि प्रदेश में उद्योग जगत को नई दिशा और गति मिल सके।

इस अवसर पर उद्योग विभाग के संचालक श्री प्रभात मलिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।