Uncategorized

नक्सलियों की कायराना हरकत, एक ही परिवार के चार लोगों को फांसी पर लटकाया

दिल्ली। बिहार के गया से लगे डुमरिया के मौनवार गांव में नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या कर दी जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। चारों को घर के सामने फांसी पर लटका दिया गया। मारे गए लोगों में एक ही घर के दो पति और उनकी पत्नियां हैं। इसके बाद भी नही रुके और घर को बम से उड़ा दिया।

मारे गए लोगों में सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनोरमा देवी और सुनीता सिंह शामिल हैं। माओवादी पर्ची भी छोड़ा है जिसमें लिखा है ये उनके चार साथियों अमरेश, सीता, शिवपूजन और उदय की हत्या का बदला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button