कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा : हसदेव को बचाने डॉ. महंत की जन यात्रा को आगे बढ़ाएं कांग्रेसजन : पुनिया

कोरबा :  हसदेव नदी के उद्गम स्थल कोरिया जिला के मेण्ड्रा से 14 फरवरी को आरंभ हुई छग प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत की हसदेव जन यात्रा का 24 फरवरी को विशाल जन सभा के साथ हसदेव और महानदी के संगम स्थल ग्राम देवरी में समापन हुआ। इससे पहले 24 फरवरी, शनिवार को अंतिम दिवस की जन यात्रा शिवरीनारायण के निकट ग्राम केरा से पद यात्रा के रूप में प्रारंभ हुई। डॉ. महंत की अगुवाई में विशाल जन समूह के साथ कारवां पद यात्रा करते हुए ग्राम देवरी हसदेव नदी के संगम स्थल पहुंचा। संगम स्थल पर आयोजित हसदेव जन यात्रा का समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल भी शामिल हुए। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव पीएल पुनिया ने कहा कि इस आयोजन में पारिवारिक कारण से धनेन्द्र साहू एवं टीएस बाबा नहीं आ पाए लेकिन यह पहला मंच है जिसमें कांग्रेस के सभी नेता एक साथ उपस्थित हैं। कांग्रेस के लिए यह सुखद संदेश है। हम सभी लोग एक ताकत के रूप में उभरे हैं जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह मंच है। डॉ. चरणदास महंत ने 335 किलोमीटर की हसदेव जन यात्रा प्रारंभ की है, मैं चाहता हूं कि इसे दूसरे नेता भी आगे जारी रखें। मैं हसदेव पवित्र नदी को बचाकर रखने के डॉ. महंत की बातों का समर्थन करता हूं। श्री पुनिया ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लौट रही है और हमारी सरकार प्रदेश में बनेगी। इस जन यात्रा में उपस्थित जन समूह इसका प्रमाण है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि भावी पीढ़ी याद रखेगी कि डॉ. महंत ने हसदेव नदी को बचाने के लिए जन यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हसदेव नदी का व्यवसायीकरण हो गया है, सरकार ने इसे उद्योगपतियों को सौंप दिया है जबकि वास्तविक  हकदार किसान व हसदेव क्षेत्र में रहने वाले लोगों को वंचित रखा जा रहा है। डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि हसदेव जल निधि से वास्तविक हकदारों को वंचित रखना उचित नहीं है। ग्राम मेण्ड्रा से देवरी तक जन यात्रा निकालकर तटीय क्षेत्र में रहने वालों को नजदीक से जानने-समझने, उनके सुख-दु:ख में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने फिर दोहराया कि हसदेव के कीमती जल से गरीब, किसान वंचित किए जा रहे हैं जबकि उद्योगपतियों को पानी की कमी नहीं होने दी जा रही है। डॉ. महंत की अगुवाई में ग्राम केरा से देवरी तक हसदेव जन पद यात्रा के  प्रति यहां के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। घर-घर कलश दीप जला कर, आंगन में रंगोली सजाकर पदयात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करने महिलाएं उमड़ी रहीं। पूरे परिवार के साथ लोग घरों के सामने खड़े रहकर इंतजार करते देखे गए। ग्रामीणों द्वारा रास्ते भर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाता रहा। छत्तीसगढ़ की परंपरा अनुसार आत्मीय स्वागत-सत्कार एवं जन यात्रा को मिले प्रतिसाद से अतिथिगण अभिभूत नजर आये। हसदेव जन यात्रा का समापन ग्राम केरा से देवरी तक पदयात्रा अभूतपूर्व व ऐतिहासिक रही। स्थानीय लोगों से लेकर कोरबा संसदीय क्षेत्र व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसा रेला आज तक नहीं देखा। ग्राम देवरी संगम स्थल पर 50 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। रास्ते भर हसदेव बचाबो का नारा से समूचा क्षेत्र गूंजता रहा।1519541484uniyaजन यात्रा के समापन अवसर पर प्रदेश कांगे्रस कार्यकारी अध्यक्ष शिवलाल डहरिया, रामदयाल उईके, उप नेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, विधायक सत्यनारायण शर्मा, मोतीलाल देवांगन, जयसिंह अग्रवाल, गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, पूर्व मंत्री रमेश वल्र्यानी, राजेन्द्र तिवारी, विद्याभूषण शुक्ला, मंजू सिंह, विष्णु तिवारी रायगढ़, पूर्व विधायक सरोज मनहरण राठौर, गोपाल थवाईत, शैलेष नितिन त्रिवेदी, घनश्याम राजू तिवारी, अमित पाण्डेय, समीर पाण्डेय, मयंक तिवारी, अमरजीत चावला, दीपक दुबे, पूर्व विधायक महंत रामसुंदर दास, जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दकिशोर हरवंश, उपाध्यक्ष अजीत साहू, जांजगीर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती देशराज हरवंश, नगर पालिका सक्ती अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, नगर पालिका चांपा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला युकां अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, धीरेन्द्र बाजपेयी, बंटी धंजल, पप्पू सक्ती, पूर्व जिपं सदस्य दिनेश शर्मा, श्रीमती शशिकांता राठौर, देवेश सिंह, गीता थवाईत, प्रकाश नायक, जगदीश मेहर, इंजी. रवि पांडेय, रमेश पैगवार, विवेक सिसोदिया, रफीक सिद्धिकी, लोचन साव, ऋषिकेश उपाध्याय, हर्षवर्धन सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, राघवेन्द्र सिंह, कृष्णा,राव, आभास घोष, ईश्वर सिंह कंवर, ठा. गुलजर सिंह, किशन सोनी, नागेंद्र गुप्ता, चूड़ामणी राठौर, मनीष राठौर, गिरधर जायसवाल, महबूब खान, अमित राठौर, इंका नेता आशीष सिंह ठाकुर, राजेन्द्र शुक्ला, विजय पाण्डेय, अर्जुन तिवारी, अजीत दास महंत, कोरबा से राज किशोर प्रसाद, उषा तिवारी, श्याम सुंदर सोनी, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, धुरपाल सिंह कंवर, संतोष राठौर, बी एन सिंह, सपना चौहान, मुन्ना साहू, अशोक देवांगन, विनोद अग्रवाल, डा. शेख इस्तियाक, मुकेश राठौर, मनक साहू, डॉ. मनहरण राठौर, धनेश्वरी कंवर, सर्वजीत सिंह, कुसुम द्विवेदी, शशिलता पाण्डेय, प्रदीप अग्रवाल, उषा विनोद दास महंत, प्रभात कंवर, विनोद कंवर, गीता गभेल, दर्शन मानिकपुरी, गोविंद कंवर, टीका मनहर, हरगोविंद सिंह बडक़ा, संतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और ग्रामवासी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button