छत्तीसगढ़जांजगीर चांंपा

गरियाबंद : पुल से नीचे गिरी दुपहिया, एक की मौत

गरियाबंद :  मंगलवार सुबह 11 बजे तेज रफ्तार से मालगांव की ओर जा रही दुपहिया वाहन के पैरी नदी पुल के चढ़ान पर अनियंत्रित होकर सडक़ से 20 फीट दूर नीचे जा गिरी। घटना मे दुपहिया वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उक्त घटना मालगांव को मुख्यालय से जोडऩे वाले पैरी नदी पुल के पास की है। जहां पुल मे चढान के पहले आने वाले मोड़ पर गरियाबंद से मालगांव की ओर तेज रफ्तार से जा रही दुपहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 डीई 1656 अनियंत्रित होकर सडक़ से 20 फीट नीचे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक दुपहिया वाहन काफी तेज गति से जा रही थी पुल के पहले चढान पर पडऩे वाले मोड़ को चालक समझ नही पाया और सीधे ही गाड़ी सडक किनारे से नीचे गहराई की ओर झाड़ी मे जा घुसी। घटना के वक्त दो युवक दुपहिया वाहन मे सवार थे जिसमे बिलासपुर निवासी सीएफ का जवान रमेश निषाद(32) वाहन चला रहा था उसके साथ छुरा खरखरा निवासी प्रेमलाल साहू 32 सवार था जो दुपहिया वाहन के अनियंत्रित होते ही सडक़ पर गिर गया था जबकि वाहन चला रहा रमेश निषाद नीचे झाडिय़ो मे टकराता हुआ 20 फीट दूर जा गिरा। घटना मे रमेश निषाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य युवक को भी गंभीर चोट लगी है जिसे संजीवनी 108 के माध्यम से तत्काल जिला अस्प्ताल लाया गया। इसकी जानकारी लगते ही तत्काल घटनो स्थल पर पहुचे प्रभारी थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने बताया कि दोनो युवक गरियाबंद से खरखरा जा रहे थे। वाहन अनियंत्रित होने से घटना हुई है। घटना मे सीएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई है जिसे पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है। अन्य घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर विवेचना कर रही है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button