बड़ी खबरेंविदेश

कुराशिकी : जापान में बाढ़ व भूस्खलन में मृतकों की संख्या पहुंची 155

कुराशिकी : जापान में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई भारी तबाही से मंगलवार तक 155 लोगों की मौत हो गयी और तापमान में बढ़ोतरी एवं पानी की कमी के कारण जन स्वास्थ्य को खतरा उत्पन्न हो गया है। जापान में पिछले 36 वषोज़्ं में बारिश के कारण हुई यह सबसे बड़ी तबाही है। राहत एवं बचावकर्मी अभी भी बाढ़ पीडि़तों की तलाश में जुटे हुए हैं।

155 लोगों की मौत हो गयी

सरकार ने बताया कि जापान के पश्चिमी हिस्से में पिछले सप्ताह मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ तथा भूस्खलन से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई हैं और इससे भारी तबाही हुई है। ढलान वाले क्षेत्रों में काफी नुकसान पहुंचा है। इन क्षेत्रों में लगभग 67 लोग लापता है।

ये खबर भी पढ़ें – मॉस्को : फीफा विश्व कप के फाइनल में शामिल होंगे पुतिन

3,500 घरों में बिजली की आपूर्ति बहाल हो गयी है, लेकिन 200,000 से अधिक लोग अभी भी चिलचिलाती धूप में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कुराशिकी जैसे कुछ क्षेत्रों में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जापान के वित्त मंत्री तारो ओसो ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा,

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=xQgpSkcqoV4

आज तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के कारण एयर कंडीशनर लगाने के लगातार आग्रह आ रहे हैं। इस बीच हमें जीवन से जुड़ी सुविधाओं को बहाल करने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button