मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News
मध्यप्रदेश के शहडोल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी, ICU में भर्ती 6 मरीजों की मौत हो गई

मध्यप्रदेश में शनिवार को 11,269 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,497 लोग रिकवर हुए और 66 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.95 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,491 मरीजों की जान चली गई। 63,889 मरीजों का इलाज चल रहा है। शहडोल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर कम होने से 6 कोविड मरीजों की मौत हो गई। सभी ICU में भर्ती थे। घटना शनिवार रात 12 बजे की है। ऑक्सीजन कम होते ही मरीज तड़पने लगे। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सुबह 6 बजे तक एक के बाद एक गंभीर 6 मरीजों की मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़ें – MP सरकार का बड़ा फैसला, 9वीं-11वीं का रिजल्ट इसके अनुसार बनेगा