भिलाई : नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल हरियाणा द्वारा नई दिल्ली में 25 फरवरी को इस्पात नगरी भिलाई के पत्रकार जेएम तांडी को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में भारत श्री नेशनल अवार्ड से सम्मान किया गया। समारोह में भिलाई के पत्रकार तांडी को लंबे समय से क्राइम की खबरों में उल्लेखनीय लेख पर यह सम्मान दिया गया है। समारोह में सम्मान सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राज कड्डयान, वाइस चांसलर अशोक दीवाकर, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धेश्वरजीठ त्रिलोकीनाथ महाराज, उत्तर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री शंकर सुहैल, ह्यूमन राइट कॉंउसिल ऑफ इंडिया चेयरमेन रविन्द्र कुमार ने दिया। नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल चेयरमेन ने बताया कि समारोह में देश भर के 51 विभूतियों को उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए सम्मान किया गया है।
Please comment