देश
भोजपुर : कार ने बाइक सवार दो पत्रकारों को कुचला, मौके पर ही मौत

भोजपुर : बिहार के भोजपुर में एक बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार दो पत्रकारों को कुचल दिया। घटना में दोनों पत्रकारों की मौत हो गई। मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया और कार जलकर खाक हो गई। घटना भोजपुर के गडहनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों को शक है कि इस घटना में पूर्व मुखिया का हाथ है। लोगों ने पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी की भी मांग की है। मारे गए पत्रकारों के नाम नवीन निश्चल और विजय सिंह हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन पत्रकारों ने गडहनी के पूर्व मुखिया मोहम्मद हरसु के खिलाफ खबर लिखी थी, जिसके चलते हरसु ने इन पत्रकारों की हत्या करवा दी। बता दें कि बिहार में पत्रकारों पर पहले भी हमले होते रहे हैं।