रायपुर, राजिम इलाके के पांडुका थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा में आज सुबह एक दंपत्ति का शव उनके ही घर में संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण जांच में लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजिम क्षेत्र के थाना पाण्डुका में आज सुबह सूचना मिली कि ग्राम सांकरा निवासी दंपत्ति का शव उनके घर में देखा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान निर्भय यादव के रूप में की गई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्भय यादव का शव उसके घर में फांसी पर लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी का शव बगल के कमरे में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है, वहीं प्रकरण जांच में लिया है।